हरिहर झा

मई 20, 2011

आँसुओं ! बह जाओ तो अच्छा रहे

Filed under: गीत — by Harihar Jha हरिहर झा @ 12:55 पूर्वाह्न
Tags:

बाढ़ ! पलकों पर रूकी कब तक रहोगी?
आँसुओं ! बह जाओ तो अच्छा रहे

क्या पता इक मधुर सी हँसी मिल गई तो
रोक लेगी पलक के ही  कोर पर
यन्त्रणा के यन्त्र में घिर कर रहोगी   
स्नायुओं के दूर पतले छोर पर

मौत के कीड़े जहाँ पर चुलबुलाते
निकल भागो  जल्द तो अच्छा रहे

सुनामियों का ज्वार हो ललाट पर
गुरू-वृन्द को सकून ना आ जाय जब तक
फफोलों में दर्द का लावा पिलाती
हाकिमों को चैन ना आ जाय जब तक

फैंक दो ये सब दवा लुभावनी
मीठी छुरी ललचायें ना अच्छा रहे।

दैत्य पीड़ा दे अगर हँसते रहे
क्या सिमट कर तुम कलपती ही रहोगी
शिष्ट मर्यादा तुम्हे रोकें बहुत
घुटन में रूक कर तड़पती ही रहोगी !

तोड़ निकलो शरम के कुछ डोर यह 
सुधि वस्त्र की उलझाये ना अच्छा रहे

                        -हरिहर झा

4s टिप्पणियाँ »

  1. सुनामियों का ज्वार हो ललाट पर
    गुरू-वृन्द को सकून ना आ जाय जब तक
    फफोलों में दर्द का लावा पिलाती
    हाकिमों को चैन ना आ जाय जब तक

    फैंक दो ये सब दवा लुभावनी…. shaandaar rachna

    Comment by rashmi prabha — मई 20, 2011 @ 2:37 पूर्वाह्न |Reply

  2. क्या पता इक मधुर सी हँसी मिल गई तो
    रोक लेगी पलक के ही कोर पर
    यन्त्रणा के यन्त्र में घिर कर रहोगी
    स्नायुओं के दूर पतले छोर पर
    behad gahre abhivyakti , aabhar
    sadar

    Comment by sunil gajjani — मई 20, 2011 @ 8:12 पूर्वाह्न |Reply

  3. मन को व्यथित करते भाव..

    Comment by meenakshid — मई 21, 2011 @ 1:19 अपराह्न |Reply

  4. सुनामियों का ज्वार हो ललाट पर
    गुरू-वृन्द को सकून ना आ जाय जब तक
    फफोलों में दर्द का लावा पिलाती
    हाकिमों को चैन ना आ जाय जब तक
    sunder panktiyan
    aap hamesha hi bahut sunder likhte hain
    saader
    rachana

    Comment by rachana — मई 21, 2011 @ 5:36 अपराह्न |Reply


RSS feed for comments on this post. TrackBack URI

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Theme: Toni. Blog at WordPress.com.

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.